Headlines

बेटे के जन्म के 2-दिन बाद युवक ने की आत्महत्या:हमीरपुर में नदी किनारे पेड़ से लटका मिला शव




हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भवानी गांव में रविवार शाम एक युवक का शव नदी किनारे टेसू के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक ने अपने ही लोअर से फंदा लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान भवानी गांव निवासी 45 वर्षीय मुकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई गोविंद सिंह ने बताया कि चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। मुकेश की दो बेटियां हैं। करीब 12 साल बाद दो दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। पत्नी ने बांदा के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया था। बांदा अस्पताल जाने की बात कहकर निकला था परिजनों के मुताबिक, मुकेश शनिवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह बांदा अस्पताल जा रहा है। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। रविवार को ग्रामीणों ने परिजनों को नदी किनारे उसका शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गोविंद सिंह ने बताया कि मुकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसके हिस्से में करीब 45 बीघा जमीन थी। बेटे के जन्म के महज दो दिन बाद उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *