Headlines

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल:मंदसौर में काले कपड़े पहनकर किया सांकेतिक विरोध




मंदसौर बैंक कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें देशभर के 8 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। हड़ताल से पहले रविवार को मंदसौर में बैंक कर्मचारी काले कपड़े पहनकर बैंक पहुंचे। उन्होंने ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए काम किया और मांगों के समर्थन में सांकेतिक विरोध जताया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना में बदलाव करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च 2024 में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने का लिखित आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक इस पर फैसला नहीं हुआ है। यूनाइटेड फोरम के रमेशचंद जैन, नरेंद्रसिंह राठौड़ समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 28 सितंबर से गांधी चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। PLI योजना में बदलाव की मांग SBI के मैनेजर सौरभ जैन और रीजनल सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि PLI योजना को लेकर कर्मचारियों में असंतोष है। उनके अनुसार बैंक के मुनाफे के आधार पर कर्मचारियों को इंसेंटिव देने की योजना लागू की गई है। कर्मचारी इसमें जरूरी बदलाव की मांग कर रहे हैं। यूनियनों की मांग है कि द्विपक्षीय वार्ता के जरिए PLI योजना के प्रावधानों में संशोधन किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *