Headlines

बैटरी कारोबारी ने पत्नी-तीन बच्चों को जहर देकर फांसी लगाई:मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, पत्नी-बच्चों के शव पड़े थे जमीन में; कारोबारी फंदे में लटका मिला




रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को भोजन में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया, फिर खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पूरे इलाके में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक घटनास्थल की जांच के बाद मकान को सील कर दिया गया। पहले देखे घटनास्थल के तीन फोटो अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, संजय नगर निवासी सय्यद उमेर अली के मकान में सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) पिछले आठ महीने से किराए पर रह रहा था। उसके साथ पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) रहती थीं। शाहिद पुरानी बैटरियां खरीदने और बेचने का कारोबार करता था, जबकि उसका बेटा एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार शाम के बाद परिवार के किसी सदस्य को किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार को पूरे दिन घर का दरवाजा बंद रहा। घर में रही रहने वाले दूसरे किराएदारों के यहां भी परिवार का कोई सदस्य नहीं गया। शाहिद के घर का गेट नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई, तो कोई हलचल नहीं मिली। पड़ोसियों घर के बाहर पहुंचे, तो अंदर से सड़न की बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के भीतर दाखिल हुई। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। कारोबारी शाहिद का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी, बेटा और दोनों बेटियों के शव जमीन पर पड़े थे।उनके मुंह से झाग निकला हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात हुई। पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
खाने में जहर देने की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे में खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शाहिद ने पहले भोजन में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को खिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। बिहार का रहने वाला था परिवार पुलिस के अनुसार, शाहिद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसका भाई जहीर अली रायपुर के कुकरीपारा इलाके में रहता है। उसी ने पांचों शवों की पहचान की। पुलिस मकान मालिक सय्यद उमेर अली से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उमेर पूर्व महापौर एजाज ढेबर के निजी सचिव रह चुके हैं। बेटियों के नहीं दिखने पर बढ़ा शक मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले दूसरे किरायेदार के घर शाहिद की दोनों बेटियां अक्सर आती-जाती थीं। गुरुवार रात के बाद वे दिखाई नहीं दीं। शुक्रवार को भी जब बच्चियां नजर नहीं आईं तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिक को बुलाया गया और अंततः पुलिस को सूचना दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *