Headlines

ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने पर चर्चा:NH-52 पर अवैध कट लगाने और ढाबों पर कार्रवाई के आदेश




बूंदी में सड़क सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सथूर के समीप एनएच 52 पर अवैध कट लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे किनारे अवैध रूप से संचालित ढाबों को तत्काल प्रभाव से हटवाने का भी आदेश दिया। मेडिकल कॉलेज बूंदी में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि भूमि आवंटन के लिए शीघ्र भूमि का चयन किया जाए। उन्होंने राहगीर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना और ई-डार का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करवाने पर भी जोर दिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ट्रकों और बसों की नियमित जांच कर प्रेशर हॉर्न पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, राजमार्ग पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को अस्थायी गौशालाओं में भिजवाने और सड़कों पर हुए गड्ढों का पैच वर्क करवाने के आदेश भी दिए गए। चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने को कहा गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदिति, जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, एनएचएआई और रिडकोर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *