![]()
भागलपुर और अहमदाबाद के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तथा देश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल ट्रेन को नियमित करके शुरू की जा रही है। दोनों दिशाओं में, यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी। 19424 भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए टिकट बुकिंग की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। भागलपुर से शाम 4 बजे के बाद रवाना होगी गाड़ी ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह सेवा 26 अगस्त से प्रभावी होगी और तीसरे दिन सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस हर शुक्रवार को भागलपुर से शाम 4:45 बजे रवाना होगी। यह सेवा 28 अगस्त 2026 से शुरू होगी और तीसरे दिन सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
Source link
भागलपुर-अहमदाबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी:रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेन को दी नियमित मंजूरी, टिकट बुकिंग की तारीख जल्द घोषित होगी
