Headlines

भागलपुर- गंगास्नान के लिए निकले बुजुर्ग की हादसे में मौत:भवनाथपुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मायागंज में डॉक्टरों ने मृत बताया




भागलपुर में गंगा स्नान के लिए सुलतानगंज जा रहे एक वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई, मृतक की पहचान अकबरनगर थाना क्षेत्र के बड़ी भवनाथपुर निवासी परमानंद राय (75 ) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल परमानंद राय को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पत्नी सोनी देवी ने बताया कि परमानंद राय सुबह गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान करने सुलतानगंज जा रहे थे। इसी दौरान भवनाथपुर गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने पकड़ा हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भाग रहे मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया और अकबरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पत्नी के मुताबिक, परमानंद राय बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे अक्सर गंगा स्नान करने जाते थे और गांव में आयोजित भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे, उनका मुख्य पेशा खेती-किसानी था। परमानंद राय अपने पीछे दो पुत्र गौरव राय और गौतम राय सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *