Headlines

भागलपुर में बाढ़ के पानी में युवक लगा रहे हाई-जंप,VIDEO:खगड़िया में डूबे मंदिर में पूजा-पाठ; राहत शिविर में बच्चे-महिलाएं कर रहे योग




बिहार में बाढ़ में मुश्किलें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन लोगों की जिंदगी पूरी तरह रुकी नहीं है। खगड़िया के मथुरापुर स्थित बापू मध्य विद्यालय में राहत शिविर लगा है। इस शिविर में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग योग कर रहे हैं। DM के निर्देश पर शारीरिक शिक्षक योगाभ्यास करा रहे हैं, ताकि वे शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और तनाव कम हो। वहीं, भागलपुर में बाढ़ के पानी में मैदान डूब गया है, जहां सेना भर्ती और मद्य निषेध दरोगा की शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक पानी में ही अभ्यास कर रहे हैं। मैदान में पानी के बावजूद युवा पानी में ही हाई जंप, लॉन्ग जंप और गोला फेंकने का अभ्यास कर रहे हैं। दूसरी ओर खगड़िया के परबत्ता में कई गांव अब भी पानी से घिरे हैं। माधवपुर और मुरादपुर में कमर और सीने तक पानी के बीच ग्रामीण मंदिर पहुंचकर पूजा कर रहे हैं। VIDEO देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *