Headlines

भागलपुर में युवक के सीने में गोली मारकर हत्या:पीठ में लगी दूसरी गोली, वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश, जांच पड़ताल जारी




भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा पंचायत स्थित पकरा मैदान के दौनीया टोला में गोलीबारी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तेतरी के रहने वाले बरुण राय के बेटे राहुल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि राहुल राय को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शरीर में दो गोली लगने की बात सामने आई है। एक गोली सीने में, जबकि दूसरी गोली शरीर के पीछे लगी है। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी वैभव शर्मा और एसडीपीओ अनिकेत अमर भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटनास्थल से आई 3 तस्वीरें देखिए हत्या की वजह, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। मौके पर लग गया है वहीं पीड़ित के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए हैं मृतक की मां का रोल होकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *