Headlines

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा




भास्कर न्यूज | सिवाना कस्बे के विधायक जनसुनवाई केंद्र में भाजपा के सिवाना मंडल एवं नगरी क्षेत्र सिवाना के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी नगरपालिका एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की। भाजपा नेता भवानीसिंह टापरा ने कहा कि देश के विकास के लिए नगर एवं ग्राम पंचायतों के चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए लोककल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका एवं पंचायतीराज चुनावों में 36 कौम के चहेते, चरित्रवान, निडर और आमजन के हक के लिए संघर्ष करने वाली छवि के व्यक्तियों का चयन कर उम्मीदवार बनाया जाए। पार्टी की रीति-नीति के अनुसार निष्ठावान, टिकाऊ और जिताऊ व्यक्ति को सर्वसम्मति से टिकट दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कार्यकर्ता उम्मीदवार चयन के साथ वार्ड पार्षद, वार्ड पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे। बैठक को जिला प्रवक्ता सोहनसिंह भायल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खेतसिंह राजपुरोहित मवड़ी ने भी संबोधित किया। बैठक में नगसिंह, महेंद्र छाजेड, जागदीशसिंह राजपुरोहित, रूपसिंह गुंगरोट, सांवलाराम सुथार, यासीन खां, चंपालाल बामणिया, हनुमान प्रसाद, द्वारका प्रसाद, मदनलाल, पुखराज ओझा, राजु श्रीमाली, कानाराम भील, धमेंद्र सोनी, राणाराम भील, मदनलाल जोशी, महेंद्रसिंह गोलिया, जोगाराम मेघवाल मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *