![]()
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार फतेहगढ़ चूड़ियां को एक मांग पत्र सौंपा। किसानों ने अपनी मांगों में भारत-अमेरिका टैक्स मुक्त समझौता रद्द करने, सभी फसलों का उचित मूल्य देने, खरीद गारंटी कानून लागू करने, लैंड पूलिंग पॉलिसी रद्द करने, किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ करने की बात कही। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुरानी मनरेगा स्कीम बहाल रखने, चार लेबर कोड रद्द करने और प्राकृतिक आपदा से तबाह हुई फसलों का मुआवजा देने की भी मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो वे अपने संघर्ष को और तेज करेंगे। इस अवसर पर लखविंदर सिंह मंजियावाली, दलजीत सिंह, हरदीप सिंह लोहचप, निर्मल सिंह, मेजर सिंह, निशान सिंह, गुरमीत सिंह, प्रदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, करनैल सिंह, रविंदर सिंह, अजीत सिंह, सुखबीर सिंह और बलविंदर सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।
Source link
भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने दिया धरना:फतेहगढ़ चूड़ियां एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम का सौंपा ज्ञापन
