विशेष गहन पुनरीक्षण , 22 और 23 को दूसरा कैंप



मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को 09-जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण हुआ। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने मतदान केंद्र संख्या 77, 76 समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद बीएलओ और मतदाताओं से पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। मतदाताओं को बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने या अन्य संशोधन के लिए तय प्रपत्र से आवेदन किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन करें। सूची में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 से सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *