Headlines

भारत-नेपाल सीमा पर हीरे जैसी 163 दाने बरामद:मधुबनी में नेपाली नागरिक गिरफ्तार, कीमत 2.50 करोड़ से ज्यादा होने की संभावना




भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने जयनगर क्षेत्र में हीरे जैसे दिखने वाले 163 दाने बरामद किए हैं। इस मामले में एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद दानों का कुल वजन करीब दो ग्राम है। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.50 करोड़ रुपए से ज्यादा होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। बैग की तलाशी में मिली 163 दाने 48वीं वाहिनी एसएसबी, जयनगर के जवान बेतौन्हा–मारर चेक पोस्ट पर जांच कर रहे थे। बैगेज स्कैनर से एक ट्रॉली बैग की जांच के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखी। शक होने पर बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में प्लास्टिक के एक डिब्बे में रखे हीरे जैसे 163 दाने मिले। पकड़े गए 31 वर्षीय नेपाली नागरिक ने बताया कि ये लैब-ग्रोन हीरे हैं। वह इन्हें काठमांडू से मध्य प्रदेश के होशंगाबाद ले जा रहा था। हालांकि, वह इन दानों की खरीद से जुड़ी कोई वैध रसीद या दस्तावेज नहीं दिखा सका। एसएसबी जवानों ने दानों को जब्त कर नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया है। दानों की असलियत और बाजार मूल्य जांच के बाद ही साफ होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *