Headlines

Ajmer BSTC Student Missing Case


सिविल लाइन थाना पुलिस तलाश में जुटी

अजमेर में बीएसटीसी की परीक्षा देने आया केकड़ी क्षेत्र के गांव मेहरूकंला का एक युवक लापता हो गया। पिछले आठ दिन से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा। पिता ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस तलाश में जुटी है।

.

मेहरूकला निवासी मनीष कुमार वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा विक्रम राजवीर वैष्णव गत 16 सितम्बर को BSTC द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने अजमेर गया था। परीक्षा पूरी होने के बाद 29 सितम्बर को सुबह 9:30 बजे उसके पड़ोसियों ने उसे अपने गांव आने के लिए अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ा था।

पिता ने बताया कि वह आज तक गांव नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारों, मिलने वालों और दोस्तों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल प्रीति शेखावत के जिम्मे की।

कोतवाली थाने में मामला दर्ज

कोतवाली थाने में मामला दर्ज

महिला के पर्स से 50 हजार चोरी

अजमेर के कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 1 लाख रुपए निकालकर जीपीओ गई महिला के पर्स से 50 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहले कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर एसपी को शिकायत दी और अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

तोपदड़ा निवासी मनोरमा देवी पत्नी राकेश गुप्ता ने बताया-25 अगस्त को दोपहर 12:45 बजे कचहरी रोड PNB शाखा से एक लाख रुपए निकालकर अजमेर जीपीओ पहुंची थी। जीपीओ के अंदर ही तीन महिलाओं ने उनका पर्स काटकर 50 हजार रुपये की नगदी चुरा ली।

घटना के बाद उन्होंने पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत दी और पुलिस ने घटना स्थल के कैमरे चैक भी किए ,जिसमें तीन महिलाएं चोरी की वारदात करती नजर भी आईं। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में परिवाद दर्ज कराया और अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरिनारायण को सौंपी है।

……..

पढें ये खबर भी…

CBSE 10वीं-12वीं प्राइवेट स्टूडेंट्स के आवेदन आज से भरे जाएंगे:सामान्य फीस से 23 अक्टूबर लास्ट डेट; जानिए कितनी होगी फीस, क्या रहेगा डेट शेड्यूल

सीबीएसई की 2027 की मुख्य परीक्षा के लिए 10वी-12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के फॉर्म आज से भरे जाएंगे। 23 अक्टूबर फॉर्म जमा कराने की लास्ट डेट है। विभाग ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। ज्यादा जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर भी चेक किया जा सकता है। पूरी खबर पढें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *