Headlines

भिंड में खंडा रोड से किले तक निकली तिरंगा यात्रा:सांसद-विधायक ने लगाए भारत माता के जय के नारे, भगत सिंह की मूर्ति पर किया माल्यार्पण




हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को भिण्ड जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद श्रीमती संध्या राय और विधायक भिण्ड नरेंद्र सिंह कुशवाह की मौजूदगी में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा थामा। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। खंडा रोड से किला गेट तक निकली यात्रा तिरंगा यात्रा खंडा रोड से शुरू होकर सदर बाजार और गोल मार्केट होते हुए किला गेट पहुंची। यात्रा में शालेय विद्यार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और तिरंगा थामे लोग उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। अधिकारी-कर्मचारी भी हुए शामिल यात्रा में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, अपर कलेक्टर राजन नाडिया, जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान, एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। भगत सिंह की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प तिरंगा यात्रा किला गेट पहुंची, जहां विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को याद किया गया और राष्ट्रभक्ति व एकता का संदेश दिया गया। देखें कार्यक्रम की फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *