Headlines

भिवानी पुलिस ने अरेस्ट किया अवैध हथियार सप्लायर:देसी पिस्टल और कारतूस हो चुके बरामद, एक पहले ही पकड़ा जा चुका




भिवानी पुलिस की सीआईए-2 यूनिट ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियार रखने और उनकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। 9 अगस्त 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने हांसी गेट, भिवानी से अरविंद उर्फ केजरीवाल को पकड़ा था। वह हालुवास गेट, भिवानी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में शहर भिवानी थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। रिमांड के दौरान बताया था सप्लायर का नाम अरविंद को उसी दिन कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि उसने ये अवैध हथियार और कारतूस दीपक से खरीदे थे। अरविंद से मिली जानकारी के बाद सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने दीपक की तलाश शुरू की। 7 अगस्त 2026 को टीम ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दीपक भी हालुवास गेट, भिवानी का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में दीपक ने कबूल किया कि उसने ही ये अवैध हथियार और जिंदा कारतूस अपने दोस्त अरविंद को दिए थे। पुलिस के मुताबिक, दीपक मजदूरी का काम करता है। जांच में यह भी पता चला है कि दीपक पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। दीपक को 8 सितंबर 2026 को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *