भिवानी में अवैध पिस्तौल समेत युवक गिरफ्तार:चारा मंडी में खड़ा था, दोस्त से मांगकर लाया हथियार, जेल भेजा




भिवानी में सीआईए स्टाफ-1 ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार युवक की पहचान भिवानी जिले के खरक खुर्द गांव निवासी सचिन पुत्र संजय के रूप में हुई है। पुलिस टीम गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान देवीलाल चौक, भिवानी में मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली कि चारा मंडी भिवानी के अंदर जाने वाले रास्ते पर एक युवक बिना लाइसेंस के अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोस्त से लेकर आया था अवैध पिस्तौल पुलिस पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया कि वह यह अवैध हथियार अपने एक दोस्त से लेकर आया था। पुलिस अब हथियार के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर भिवानी में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *