![]()
भिवानी के हांसी गेट के नजदीक 2 मोटरसाइकिलों का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की उपचार के दौरान हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भिवानी के हालुवास गेट निवासी प्रवीण कुमार ने सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसका भाई महेश कृष्णा कॉलोनी में रहता है। शाम को करीब साढ़े 7 बजे उसका भाई हलवाई की दुकान के सामने हांसी गेट के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति में लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक युवक वहां से अपनी बाइक सहित फरार हो गया। इस हादसे में उसके भाई महेश व भतीजी दिव्या को चोटें आई। जिसे उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद तबीयत ठीक ना होने के कारण उसके भाई को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद ईलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
Source link
भिवानी में 2 मोटरसाइकिलों का एक्सीडेंट:एक युवक की हिसार के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
