![]()
भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे -48 पर स्थित संगम मिल यूनिट-2, सरेरी में बुधवार देर रात री-साइकिल प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और रूई के गोदाम में रखा मटेरियल जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों को तुरन्त बाहर निकाला गया। करीब 10 से 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। रात भर आग बुझने के प्रयास चलते रहे हालांकि सुबह तक रह-रह कर आग सुलगती रही। फैक्ट्री में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों और नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। देखें तस्वीरें…
Source link
भीलवाड़ा की संगम फैक्ट्री के री-साइकिल प्लांट में आग:फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में लगी, लाखों के नुकसान का अनुमान
