Headlines

भोजपुर में तिरंगा थाम नन्हे स्केटर्स ने की स्केटिंग:लोगों ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह, भारत माता की जय से गूंजा रमना मैदान




आरा के रमना मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। भोजपुर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे छोटे-छोटे स्केटर्स जब स्केटिंग करते हुए रमना मैदान में पहुंचे तो पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। स्केटर्स की रफ्तार और हाथों में लहराते तिरंगे ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया। हाथ में तिरंगा लेकर नन्हें स्केटर्स की स्केटिंग की 4 तस्वीरें देखिए तिरंगे के साथ बच्चों को स्केटिंग करता देख रमना मैदान में भीड़ उमड़ी रैली में सुमित, अवयुक्त, आयुष, विवान, देवश्री, अगस्त्या, आर्थव समेत एक दर्जन से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग उम्र के बच्चे पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ स्केटिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चों को तिरंगे के साथ स्केटिंग करते देखने के लिए रमना मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही बच्चे मैदान से गुजरे, लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कई लोग बच्चों की इस देशभक्ति और जोश को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद करते नजर आए। रैली के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। स्केटिंग के साथ तिरंगा थामे बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी बच्चों को जलेबी खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। ट्रेनर ने कहा- ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं सम्मान, जिम्मेदारी का प्रतीक है इस मौके पर ट्रेनर अभिषेक कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे के साथ निकाली गई यह रैली महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से हमेशा अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने परिवार, शहर और देश का नाम रोशन करने के लिए लगातार मेहनत करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि स्केट्स की रफ्तार के साथ अपने सपनों को भी रफ्तार दें, मेहनत करते रहें और तिरंगे की शान हमेशा ऊंची रखें। कार्यक्रम के दौरान पूरा रमना मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *