Headlines

भोजपुर में सोन नदी में डूबने से किसान की मौत:छठे दिन मिला शव, मछली मारने के लिए गए थे; परिजन ने थाने में लापता होने का आवेदन दिया था




भोजपुर में सोन नदी में डूबने से किसान की मौत हो गई। शव छठे दिन बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नूरपुर गांव निवासी राम भजन चौधरी के पुत्र अवधेश चौधरी(49) के तौर पर हुई है। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र की है।
मृतक के मुन्ना कुमार ने बताया कि 27 जुलाई की दोपहर मछली मारने के लिए नदी किनारे गए थे। जहां मछली मारने के दौरान वह डूब गए। देर शाम जब घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। 28 जुलाई को स्थानीय थाना में लापता हो जाने के संबंध में लिखित आवेदन भी दिया गया था। घर में मचा कोहराम खोजबीन के दौरान नदी किनारे से उनका शव बरामद हुआ। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी लालमुनी देवी, तीन पुत्र राजू कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार और पुत्री ज्योति कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *