Headlines

Jalandhar Lecturer Death Case | Police Arrest Accused In Indore


जालंधर की लेक्चरर नेहा। – फाइल फोटो

जालंधर में लेक्चरर नेहा बस्सी की हत्या में नया खुलासा हुआ है। पड़ोसियों के मुताबिक नेहा का पति और सास उसे चप्पलों से पीटते थे। रात को घर से निकाल देते थे। कई बार दोनों उसे मारपीट कर रात को घर से बाहर निकाल देते थे। वह पूरी रात बाहर ही बैठी रहती। पड़ोसि

.

वहीं इस मामले में ये भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पति उमंग बस्सी और उसकी मां कुसुम बस्सी गाड़ी से उज्जैन पहुंचे लेकिन वहां रिश्तेदार को भी नेहा की मौत के बारे में नहीं बताया। वहीं आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि लेक्चरर ने हार्पिक खुद पिया था, पिलाया नहीं था। उसने खुद वीडियो कॉल में ये बात मुझे कही थी।

लेक्चरर नेहा का पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी।- फाइल फोटो

लेक्चरर नेहा का पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी।- फाइल फोटो

नेहा बस्सी को लेकर पड़ोसियों के दावे

  • शरीफ लड़की थी और बहुत मिलनसार थी: पड़ोस में रहते एक बुजुर्ग ने बताया कि उमंग को वह बचपन से जानते हैं। नेहा की मौत से कुछ समय पहले पता चला था कि दोनों का रिलेशन अच्छा नहीं चल रहा। मोहल्ले में इनके बारे में चर्चा होने लगी थी। इसके बाद नेहा के अस्पताल में दाखिल होने का पता चला। उन्होंने विश्वास नहीं हो रहा कि उमंग या उसकी मां ऐसा कर सकते हैं। नेहा की बात करें तो वो कई बार कॉलेज आते-जाते रास्ते में मिल जाती थी। नमस्ते बुलाती थी। बहुत शरीफ और मिलनसार बच्ची थी।
  • परिवार में लड़ाई झगड़ा होता था लेकिन ये कर देगा पता नहीं था: मोहल्ले के ही एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि किसी के बारे में क्या कहा जा सकता है। इनके झगड़ों के बारे में सुना तो था लेकिन कभी ज्यादा नहीं जाना। हमारे सबके घरों में पति-पत्नी के झगड़े होते थे। हम भी यही सोचते थे कि हो जाता है कभी-कभी मनमुटाव ले उमंग ये सब कर देगा पता नहीं था।
  • शुरुआत में ठीक थे, कई बार दोनों विदेश भी जाकर आए: मोहल्ले से गुजर रही एक महिला ने बताया कि उनको भी नेहा की मौत का पता चला है, बहुत दुख हुआ है। यहीं से उमंग की शादी उनके सामने हुई थी। शादी के बाद दोनों ठीक रह रहे थे। दोनों साथ में विदेश भी गए थे। घर की देखभाल के लिए कह देते थे। अब तो इन्होंने घर में किराएदार भी रख लिए थे क्योंकि परिवार का अकसर करतारपुर से बाहर आना-जाना लगा रहता था।
  • नेहा ने बताया था कि चप्पलों से पीटते हैं: एक महिला ने बताया कि कई बार नेहा मिल जाती थी तो मन की बातें कह देती थी। उसने एक बार बताया था कि उसकी चप्पलों से पिटाई करते हैं। ये लड़ाई झगड़े भी इनके बीच कोई 3 साल से ही शुरू हुए हैं। नेहा ने कभी ये पता ही नहीं चलते दिया कि उसके साथ इतना बुरा बर्ताव किया जा रहा है।
  • रात को बाहर निकाल देते थे, बच्ची की खातिर नहीं लेती थी एक्शन: मोहल्ले ही एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि नेहा को कई बार रात में घर के बाहर थड़े पर बैठे देखा। एक बार पूछा था कि क्या हुआ तो उसने बताया था कि उसे पीटकर निकाल दिया है। पहले भी ऐसा करते हैं, फिर कुछ देर बाद बुला लेते हैं। उसे कहा था कि इनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लेती तो उसने कहा था कि बच्ची को लेकर कहां जाऊंगी। मेरी बच्ची है, इसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के साथ आरोपी उमंग बस्सी। सतपाल कौर को भी मर्डर केस में आरोपी बनाया गया है।- फाइल फोटो

गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के साथ आरोपी उमंग बस्सी। सतपाल कौर को भी मर्डर केस में आरोपी बनाया गया है।- फाइल फोटो

पति ने पुलिस पूछताछ में क्या दावे किए पुलिस की पूछताछ में उमंग का कबूलनामा मृतक लेक्चरर नेहा की स्टेटमेंट से उलट है। उमंग ने पुलिस को बताया कि नेहा ने जज के सामने हार्पिक पिलाने की स्टेटमेंट क्यों दी पता नहीं। सास कुसुम ने भी घटना वाले दिन घर से बाहर होने और 6 साल की पोती को ट्यूशन छोड़ने का दावा किया है।

उमंग के वकील ने भी कहा है कि उमंग को नेहा ने वीडियो काल कर हार्पिक पीने की बात कही थी। इसके बाद उमंग उसे खुद की गाड़ी से अस्पताल ले गया। अस्पताल में ससुराल वाले गुस्से में थे, इसलिए मां-बेटी के साथ उज्जैन निकल गया। मैंने पत्नी को जबरन हार्पिक नहीं पिलाया है। उधर, कोर्ट ने बचाव पक्ष की एप्लीकेशन मंजूर कर ली है।

पूरे मामले को हल्के में निपटा रही पुलिस लेक्चरर की टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या करने के मामले में करतारपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार हल्के में नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को भी तब पकड़ा, जब पूरे मामले की जानकारी CM ऑफिस तक पहुंची। इस मामले में अभी तक एसएचओ को हटाया जा चुका है। जांच कर रहे ASI बोधराज को सस्पेंड किया जा चुका है।

अब मामला CIA (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) देहाती को सौंप दिया गया है। करतारपुर पुलिस इस मामले में अब जांच नहीं करेगी। डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला ने बताया कि केस अंडर इन्वेस्टिगेशन है। कई एंगल पर जांच आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि तेजी से इस केस को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

1 सितंबर को खत्म होगा उमंग और कुसुम बस्सी का रिमांड आरोपियों के खिलाप FIR नंबर 176 दर्ज की गई है। इसमें 123, 109, 85, 103, 61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। केस अभी कोर्ट में है और तीनों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। इस केस में सतपाल को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है जबकि उमंग और कुसुम बस्सी का पुलिस को 4 दिन का रिमांड मिला है। 1 सितंबर को दोनों को फिर से जालंधर जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

***************

नेहा हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *