![]()
मोगा साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में राजस्थान के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर ऑनलाइन सूट ऑर्डर रद्द करने के बहाने एक दुकानदार के बैंक खाते से 22 लाख 21 हजार 931 रुपये ट्रांसफर करने का आरोप है। इस संबंध में चढ़िक, जिला मोगा निवासी मोहम्मद अब्दुल ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह दुकानदार है। उसकी बेटी सायन खातून ने 14 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन सूट ऑर्डर किया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। शिकायत के अनुसार, इसके बाद कथित आरोपियों ने उनसे संपर्क किया और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर फोन हैक कर लिया। पुलिस की जांच जारी आरोप है कि फोन और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के जरिए खाते से कुल 22,21,931 रुपये ट्रांसफर कर लिए। मामले की जांच के बाद थाना साइबर क्राइम मोगा पुलिस ने मरियाज पुत्र ईसरू, निजामुद्दीन पुत्र ईसरू खान, रिंकू मीणा पुत्र उमरान और नरिंदर पुत्र सुरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 420, 120बी और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Source link
मोगा में दुकानदार से ऑनलाइन ठगी:खाते से 22.21 लाख रुपए उड़ाए; सूट ऑर्डर कैंसिल करने के बहाने फोन हैक किया
