Headlines

भोपाल में रक्षाबंधन का रंग:हुजूर में 1.51 लाख और नरेला में पांचवें दिन 24,604 बहनों ने बांधी राखी




शहर में रक्षाबंधन का उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नरेला विधानसभा में चल रहे रक्षाबंधन महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित कार्यक्रम में 24 हजार 604 बहनों ने मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। वहीं हुजूर विधानसभा में 11 दिवसीय रक्षाबंधन उत्सव का बिलखिरिया मंडल में आयोजित कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। विधानसभा के छह स्थानों पर हुए आयोजनों में कुल 1 लाख 51 हजार बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी।
नरेला में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री विश्वास सारंग का भव्य स्वागत किया। उन्हें बग्गी से ढोल-ताशों और डीजे के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। मंत्री सारंग ने कार्यक्रम में पहुंचीं बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और प्रत्येक बहन से राखी बंधवाई।
कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग की बेटी भौमिका सारंग भी शामिल हुईं। रविवार को उनका जन्मदिन भी था। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों और बहनों से मुलाकात की और जन्मदिन पर मिले स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि हर वर्ष लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिलता आ रहा है। लाखों बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। हुजूर विधानसभा के छह अलग-अलग क्षेत्रों में हुए रक्षाबंधन आयोजनों में कुल 1 लाख 51 हजार बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी। अंतिम दिन पिपलिया जाहिरपीर स्थित हिमांशु वेयर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में हजारों बहनें पहुंचीं। विधायक शर्मा ने बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि यह आयोजन अब बहनों का स्नेह-मेला बन चुका है। छह स्थानों पर हुआ आयोजन
हुजूर विधानसभा में रक्षाबंधन उत्सव की शुरुआत मुखर्जी नगर कोलार से हुई थी। इसके बाद संत हिरदाराम नगर एवं श्री हरिहर नगर फंदा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, गांधीनगर मंडल, नीलबड़ मंडल और अंत में बिलखिरिया मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी आयोजनों में बहनों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बहनों का प्रेम और आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बहनों की सेवा, सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। बहनों का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा देता है। नरेला में पांचवें दिन 24,604 बहनों ने बांधे रक्षासूत्र इधर, नरेला विधानसभा में चल रहे रक्षाबंधन महोत्सव के पांचवें दिन वार्ड क्रमांक 36, 37 और 70 में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां 24 हजार 604 बहनों ने मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को राखी बांधी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। उन्हें बग्गी से ढोल-ताशों और डीजे के साथ मुख्य मंच तक ले जाया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *