Headlines

मंडला में नर्मदा नदी में मिला युवक का शव:इलाज कराने सिवनी से आया था; नहाते समय डूबने की आशंका




मंडला शहर के माहिष्मती घाट स्थित एनीकट के पास मंगलवार शाम नर्मदा नदी में एक युवक का शव तैरता मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सिवनी जिले के भालपानी निवासी सोहन मरावी के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाज कराने परिजनों के साथ आया था कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान के मुताबिक सोहन मरावी अपने परिजनों के साथ कटरा अस्पताल में इलाज कराने के लिए मंडला आया हुआ था। नदी किनारे मिले कपड़े, अंडरवियर में मिला शव घटनास्थल पर युवक के कपड़े नदी किनारे रखे मिले, जबकि उसका शव केवल अंडरवियर में पानी में तैरता हुआ पाया गया। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि सोहन नदी में नहाने के लिए उतरा होगा और संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *