![]()
हिमाचल के मंडी जिले के पधर क्षेत्र के चेली गांव में मामूली से विवाद पिता पुत्र के रिश्ते में पर कालिख पोत दी। विवाद के दौर बेटे के हाथों पिता की जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 20 साल के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि बेटे के सिर पर वार करने से पिता घायल हो गई थे और अस्पताल में इलाज के दौरा मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो वरदात को छिपाने के लिए बेटे ने गिरने से घाव लगने की बात कही। लेकिन बात चीत में मामले का खुलासा हो गया। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। रात में घर में हुआ विवाद, बेटे ने सिर पर किया वार पुलिस के अनुसार, चेली गांव निवासी मस्त राम गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान मस्त राम की अपने परिवार के साथ कहासुनी हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद के दौरान उसके बेटे 20 वर्षीय दीपक ने वैहलू से अपने पिता के सिर पर वार किया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने पर मौत वार इतना गंभीर था कि मस्त राम के सिर पर गहरा घाव हो गया। घटना के बाद वे घायल हालत में घर पर ही पड़े रहे। रात करीब 3 बजे उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें पधर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मंडी अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, मंडी पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मस्त राम को मृत घोषित कर दिया। पहले बेटे ने वारदात छिपाने की कोशिश की मामले में एक और बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी बेटे ने वारदात छिपाने की कोशिश की। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता गिरने से घायल हुए हैं। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर घटना की असल कहानी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई प्रेम सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
र
Source link
मंडी में छोटे से विवाद में पिता की हत्या:सिर पर किया वार, अस्पताल में मौत, अपराध छिपाने के लिए कहा- गिरने से लगी चोट, आरोपी गिरफ्तार
