Headlines

Rohtak School Girl Rape Case


रोहतक के थाने में पहुंचे पीड़ित बच्ची के परिजन।

रोहतक के प्राइवेट स्कूल में साढ़े 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। बच्ची के अब तक 4 बार बयान दर्ज हो चुके हैं।

.

वहीं, पुलिस की ओर से गठित SIT पीड़ित परिवार के माता-पिता, दादा-दादी, ताऊ-ताई, नाना-नानी और मामा से अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है। अब महम DSP तनुज शर्मा ने परिवार को शुक्रवार को थाने बुलाया है।

परिवार का आरोप है कि वे पिछले 10 दिन से पुलिस और जांच एजेंसियों के पास जा रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि CCTV समेत सभी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

बता दें कि 15 सितंबर को बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर रेडनेस देखकर परिवार के लोग सहम गए और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां बच्ची के साथ गलत होने की आशंका जताई गई।

इसके बाद परिवार के लोग 16 सितंबर को स्कूल में गए और प्रिंसिपल से बात की। प्रिंसिपल से बात करने के बाद परिवार के लोग बच्ची को लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां एमएलआर काटी गई।

मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित के पिता।

मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित के पिता।

DSP परिवार से फिर करेंगे पूछताछ

महम DSP तनुज शर्मा ने शुक्रवार को बच्ची के परिवार को थाने बुलाया है। परिवार के सदस्यों से मामले को लेकर दोबारा पूछताछ की जाएगी। पुलिस अभी जांच में सामने आए तथ्यों या संदिग्धों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं कर रही है।

रोहतक में बच्ची से गलत हरकत की सूचना पर स्कूल पहुंचे ग्रामीणों को समझाती पुलिसकर्मी। (फाइल फोटो)

रोहतक में बच्ची से गलत हरकत की सूचना पर स्कूल पहुंचे ग्रामीणों को समझाती पुलिसकर्मी। (फाइल फोटो)

जानिए अब तक क्या-क्या हुआ…

  • 17 सितंबर: स्कूल पहुंचकर परिजनों ने किया हंगामा : PGI के डॉक्टरों से बच्ची के साथ गलत होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार 17 सितंबर की सुबह स्कूल पहुंचा। यहां परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इसके बाद स्कूल की CCTV फुटेज की जांच शुरू की गई।
  • 18 सितंबर: CCTV में बच्चा क्लास और वॉशरूम में दिखा : 18 सितंबर को सामने आई CCTV फुटेज में एक बच्चा क्लास में बैठा और बाद में स्कूल के वॉशरूम में जाता दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज को जांच का अहम हिस्सा बनाया। इसी दौरान CWC (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) की टीम ने PGI पहुंचकर बच्ची से बातचीत की।
  • 19 सितंबर: CWC और SIT ने घर पहुंचकर लिए बयान : 19 सितंबर को CWC की टीम पुलिस की SIT के साथ बच्ची के घर पहुंची। टीम ने बच्ची और परिवार से मामले को लेकर जानकारी ली। इस दौरान महिला थाना SHO और केस की IO भी मौजूद रहीं।
  • 20 और 22 सितंबर: कोर्ट में दो बार दर्ज हुए बयान : 20 सितंबर को परिजन बच्ची को लेकर कोर्ट पहुंचे। यहां BNS की धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची के बयान दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार, बच्ची ने अपने बयान में स्कूल का नाम लिया। इसके बाद 22 सितंबर को महम कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची के दोबारा बयान दर्ज किए गए।
  • 24 सितंबर: SIT ने परिवार के 10 सदस्यों से पूछताछ की : मामले की जांच कर रही SIT ने 24 सितंबर को बच्ची के परिजनों को महिला थाने बुलाया। इसमें माता-पिता, दादा-दादी, ताऊ-ताई, नाना-नानी और मामा शामिल थे। सभी से एक-एक करके बच्ची और घटना से जुड़ी जानकारी ली गई।
लाखनमाजरा थाना SHO अनिल कुमार ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

लाखनमाजरा थाना SHO अनिल कुमार ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस बोली- सभी पहलुओं पर जांच जारी

लाखनमाजरा थाना SHO अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ गलत होने के मामले में जांच जारी है। सभी पहलुओं पर टीम काम कर रही है। SIT भी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। CCTV फुटेज के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

रोहतक के परिवार ने राहुल गांधी से लगाई गुहार:प्राइवेट स्कूल में बच्ची से रेप केस; पिता बोले- न्याय के लिए भटक रहे

रोहतक के प्राइवेट स्कूल में साढे 4 साल की बच्ची के साथ हुए रेप केस में पीड़ित परिवार के सब्र का बांध टूटने लगा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से गुहार लगाई कि उनकी न्याय की लड़ाई में साथ दें और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़वाएं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *