Headlines

मंडी में जमीन विवाद में हत्या का प्रयास:बहू-ससुर को वाहन से कुचलने की कोशिश, स्कूटी सवार दोनों गंभीर घायल




हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जमीन विवाद के चलते एक बहू और उसके ससुर को वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया। बल्ह घाटी के मलथेहड़ गांव में हुई इस घटना में स्कूटी सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई। बताया गया है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट हुई थी, जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस कार्रवाई और मेडिकल जांच के बाद एक पक्ष वहां से चला गया था। इसके बाद, सानू देवी अपने ससुर जय किशन के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने जानबूझकर वाहन से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इस टक्कर से सानू देवी और जय किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। नेरचौक अस्पताल ने दोनों को एम्स बिलासपुर रेफर किया परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक पहुंचाया। नेरचौक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान कर उसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *