Headlines

मंडी में भारत माता की जय के गूंजे जयघोष:भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा; पायल वैद्य बोलीं-राष्ट्र प्रथम की भावना से जुड़ें युवा




स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को मंडी शहर में भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, बच्चे और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए इन लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा शहर गूंज उठा। प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने बताया कि देशभर में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और हर मन तिरंगा’ का संदेश दिया है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडी में यह यात्रा निकाली गई। पायल वैद्य ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है। उनका मानना था कि आने वाली पीढ़ियों को यह याद रखना चाहिए कि देश सबसे पहले आता है और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं और बच्चों को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और वीर शहीदों के बलिदान से अवगत कराना आवश्यक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी और कर्तव्य का संदेश दिया जा रहा है। पायल वैद्य ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में 8 अगस्त को भी एक तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप ने विशेष रूप से भाग लिया था। इसी क्रम में अब जिला और विधानसभा स्तर पर भी तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक भाजपा जिलाध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने भी तिरंगे को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को तिरंगे के महत्व और इसके पीछे छिपे देश के गौरव, संघर्ष तथा बलिदान को समझना अत्यंत आवश्यक है। शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, इसलिए राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *