Headlines

मंडी में राम मंदिर चंदा चोरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:केंद्र सरकार पर साधा निशाना; कहा-करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं हुई आहत




मंडी जिले के नेरचौक में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि एक ओर वे ‘राम हमारे हैं’ का दावा करते हैं, वहीं दूसरी ओर राम के नाम पर चोरी जैसे मामले सामने आ रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। चंपा ठाकुर ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को लगातार परेशान किया जा रहा है, आरजीडीपी (RGDP) बंद कर दी गई है और आपदा राहत के लिए पर्याप्त केंद्रीय सहायता नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में हिमाचल से कांग्रेस सरकार के जाने के सपने देख रही है, लेकिन कांग्रेस दोबारा सरकार बनाकर लौटेगी और भाजपा के ये सपने पूरे नहीं होंगे। राम नाम पर चोरी स्वीकार नहीं एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि राम के नाम पर चोरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की। गुलेरिया ने सवाल उठाया कि यदि जिम्मेदारी तय थी तो संबंधित लोगों का इस्तीफा तुरंत क्यों नहीं लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे नेरचौक बाजार में विरोध रैली निकाली, जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *