Headlines

सांसद भज्जी बोले-हौसला न हारो, मैं मैदान बनाऊंगा:रोपड़ के मैदान में कीचड़ को लेकर की पोस्ट; लिखा-सरकार नहीं बनाती तो मुझे बताओ




जालंधर के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर और पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह भज्जी ने रोपड़ के सरकारी कॉलेज के खेल मैदान की वीडियो पोस्ट किया। भज्जी ने पंजाब सरकार के कार्यक्रम के लिए तहस नहस किए गए प्ले ग्राउंड को फिर से बनवाने का भरोसा दिया है। भज्जी ने वीडियो के साथ कमेंट करते हुआ लिखा कि कोई बात नहीं, हौसला मत हारो दोस्तों। पंजाब सरकार अगर इस ग्राउंड को ठीक नहीं करवाती है, तो आप मुझे बताओ, मैं ठीक करवा कर देता हूं। पंजाब को दोबारा खेलों में बुलंदियों पर देखने का सपना है । वाहेगुरु मेहर करे। रोपड़ के स्थानीय लोगों और खेलने आने वालों ने कहा कि सरकारी कॉलेज के इस मैदान को पैसे एकत्रित कर सही किया था। बुधवार को जब वह प्रैक्टिस के लिए आए तो पंजाब सरकार ने कार्यक्रम के लिए इसमें टैंट के पाइप गाड़ना शुरू कर दिए थे। मैदान की हालत को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ रहे हैं। हमें लगता है कि फिर से इस मैदान को बनवना पाना मुश्किल हो जाएगा। हम कार्यक्रम का विरोध नहीं करते लेकिन कार्यक्रम के लिए दूसरी जगह भी चुनी जा सकती थी।
पूर्व आप नेता और अब भाजपा में शामिल हरभजन सिंह के नेतृत्व में जालंधर के वलटर्न पार्क में क्रिकेट मैदान बनाने का काम भी अभी अधूरा है। आप छोड़ने के बाद हरभजन सिंह अब खुलकर पंजाब सरकार के खिलाफ लिख रहे हैं। इससे पहले 17 जुलाई को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के दौरान हरभजन सिंह ने पंजाब को खेलों में आगे बढ़ाने की बात कही थी।
कार्यक्रम को लेकर उखाड़े मैदान पर बोले लोग… पूर्व क्रिक्रेट हरभजन सिंह ने लिखा-
कोई बात नहीं, हौसला मत हारो दोस्तों। पंजाब सरकार अगर इस ग्राउंड को ठीक नहीं करवाती है, तो आप मुझे बताओ, मैं ठीक करवा कर देता हूं। पंजाब को दोबारा खेलों में बुलंदियों पर देखने का सपना है । वाहेगुरु मेहर करे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *