Headlines

मंडी में 190 बोतल अवैध शराब बरामद:घर में छिपाकर रखी थी, पुलिस ने मारा छापा; कई नामी ब्रांड का स्टॉक




मंडी में सुंदरनगर के भौर गांव में धनोटू पुलिस ने एक घर से 190 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनोटू पुलिस थाने की टीम एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भौर गांव के एक घर में अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी बबिता देवी के घर पर छापा मारा। बबिता देवी भौर गांव डाकघर कनैड तहसील सुंदरनगर की रहने वाली हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में शराब मिली। बरामद शराब में 88,500 एमएल अंग्रेजी शराब और 54,000 एमएल देशी शराब शामिल है। इसमें ऑल सीजन, स्मिरनॉफ मिन्टी जामुन, रॉयल स्टैग, गोल्फर शॉट और आईकॉनिक व्हाइट जैसे ब्रांड की अंग्रेजी शराब और वीआरवी संतरा देशी शराब मिली है। शराब की कुल मात्रा 1,42,500 एमएल
पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 1,42,500 एमएल है, जो 190 बोतलों के बराबर है। इस मामले में धनोटू पुलिस थाने में नियमानुसार FIR दर्ज कर ली गई है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *