Headlines

मंदसौर में 100 फीट तिरंगा लेकर निकली रैली:अधिकारी-नेता सब शामिल हुए, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया




स्वतंत्रता दिवस से पहले मंदसौर में गुरुवार शाम ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली महाराणा प्रताप बस स्टैंड से शुरू हुई। रैली में अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न धर्मगुरुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। रैली में 100 फीट लंबा तिरंगा भी शामिल रहा। रैली बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा और बस स्टैंड होते हुए भारत माता चौराहे तक पहुंची। रास्ते में नागरिकों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगाए गए। रैली का समापन भारत माता चौराहे पर हुआ। यहां भारत माता की आरती की गई। रैली में ये लोग शामिल हुए रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल और एसडीएम शुभम पाटीदार समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *