Headlines

मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को बेचने जा रहा था चिट्टा:नूरपुर में पुलिस ने युवक को दबोचा, 2.86 ग्राम हेरोइन बरामद




नूरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कंडवाल में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने नागनी माता मंदिर कंडवाल के बाहर एनएच-154 पर 2.86 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। कंडवाल पुलिस चौकी को शनिवार शाम करीब 8:35 बजे एक मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि एक युवक मंदिर के बाहर सर्विस लेन पर काले पॉलीथिन लिफाफे में चिट्टा लेकर खड़ा है और श्रद्धालुओं को बेचने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से काले लिफाफे में रखी 2.86 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। आरोपी की पहचान निखिल राणा (26) पुत्र जगदीश चंद, निवासी सुनारा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी निखिल राणा के खिलाफ नूरपुर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत एफआईआर संख्या 201/2026 दर्ज की गई है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रियाओं के तहत जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि नशे के स्रोत का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *