![]()
छिंदवाड़ा शहर के छोटा तालाब में सोमवार देर शाम मछलियों को आटा खिलाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला तालाब में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद महिला की पहचान मीना झाम (65), पति प्रेम झाम, निवासी श्याम टॉकीज, पुराना पंजाब भवन के पास के रूप में हुई। मछलियों को आटा खिलाने के दौरान हुआ हादसा
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मीना झाम रोज की तरह तालाब में मछलियों को आटा खिलाने गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे सीधे तालाब में गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और तालाब के चौकीदार से पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे की परिस्थितियों की पुष्टि हो सके। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि महिला की पहचान हो चुकी है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला पैर फिसलने से तालाब में गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
Source link
मछलियों को आटा खिलाने गई महिला की डूबने से मौत:छिंदवाड़ा के छोटा तालाब में पैर फिसलने से हादसा, सोशल मीडिया से हुई शव की पहचान
