![]()
धार जिले के मनावर में शुक्रवार रात विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अखंड भारत संकल्प दिवस पर मशाल यात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य अखंड भारत की एकता और अखंडता का संदेश देना था, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ता हाथों में जलती मशालें लिए राष्ट्र की एकता का संदेश देते हुए आगे बढ़े। यह मशाल यात्रा खलघाट मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर मान नदी किनारे से शुरू हुई। यह वाल्मीकि मोहल्ला, लोहार पट्टी, मालवी चौपाटी, कांति चौपाटी, मैन मार्केट और गांधी चौराहा से होते हुए गायत्री मंदिर पटेल कॉलोनी में समाप्त हुई। गौरक्षा प्रमुख बद्री लाल चोयल ने कहा कि अखंड भारत संकल्प दिवस देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की एकता और अखंडता को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उप निरीक्षक मनोज पाटीदार पुलिस बल के साथ यात्रा मार्ग पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात को भी सुचारु बनाए रखा। मशाल यात्रा के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
Source link
मनावर में निकली अखंड भारत संकल्प मशाल यात्रा:'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शहर
