![]()
वाराणसी में शुक्रवार की रात कचहरी से लौट रहे अधिवक्ताओं पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। अधिवक्ता को बेल्ट से पीटा और पुल पर लटकाते हुए जाने से मारने की धमकी दी। हमलावरों से गुहार लगाकर अधिवक्ताओं ने अपनी जान बचाई। वारदात के बाद हमलावर बाइक से हथियार लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित अधिवक्ताओं ने कैंट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। वकील नौशाल अली ने बताया कि वे शुक्रवार शाम 4 बजे कोर्ट से अपने घर की ओर आ रहे थे। उनके साथ जूनियर अधिवक्ता रमाशंकर गुप्ता थे। कचहरी से वापस आते समय वरुणा पुल पर उन्हें कुछ लोगों ने रोक लिया और धमकाते हुए पकड़ लिया। दोनों वकीलों पर गाली गलौज करते हुए हाकी से हमला कर दिया। गर्दन दबाकर जान से करने के नियत से हम दोनों अधिवक्ता को लातघूसों से मारा पीटा। इसके बाद दोनों को पुल के नीचे लटका दिया और मारने की धमकी थी। इसके बाद दोनों ने अपनी जान की भीख मांगी तो छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि दोनों अधिवक्ताओं से सोने की चेन और 4700 रुपये लूट ले गए। जाते समय वकीलों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, जिसका नंबर UP65EX7706 बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
वाराणसी में वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा:कचहरी से लौटते वकीलों को पुल पर दबोचा, गालियां देकर नगदी-चेन लूटी
