![]()
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को लालसोट शहर देशभक्ति के रंग में नजर आया। शहर में अलग-अलग स्थानों से निकाली गई तिरंगा यात्राओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। राजकीय स्कूल से निकली अनुशासित तिरंगा यात्रा राजकीय अशोक शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर से विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा रवाना हुई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया। यात्रा के दौरान शहरवासियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और जगह-जगह किया स्वागत किया। तिरंगा लेकर अनुशासन के साथ आगे बढ़ते विद्यार्थियों ने पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा में भाजपा जिला प्रवक्ता सतपाल मीणा, उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा, थाना अधिकारी हरलाल मीणा और नगर परिषद आयुक्त नमन शर्मा मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी, अनिल बेनाड़ा, सोनू बिनोरी, पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी, अंजना त्यागी, पूर्व वाइस चेयरमैन महेंद्र जैन, दिनेश जोशी, लक्ष्मी नारायण भारद्वाज, राम मनोहर बैरवा, अनिल बुर्जा और जयप्रकाश सैनी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। भारत माता की झांकी और लहराते तिरंगों ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मूर्ति मीणा, अनिल जैन, सुषमा चौधरी, ज्योति जैन और महेश योगी सहित कई लोग मौजूद रहे। तिरंगा थामे बच्चों में दिखा गजब का उत्साह दोनों तिरंगा यात्राओं में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए। विद्यार्थियों के उत्साह और शहर में गूंजते देशभक्ति के नारों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को खास बना दिया।
Source link
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे से सजा लालसोट:विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, शहर वासियों ने जगह-जगह किया स्वागत
