Headlines

मलोट में सुखबीर बादल का मान सरकार पर हमला:CM के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए, बोले- 2027 में अकाली सरकार बनी तो कार्रवाई होगी




श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, इन आरोपों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान या आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का परिवार पंजाब को कथित तौर पर लूटने में शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री की मां, बहन, पत्नी और दामाद को लेकर भी आरोप लगाए। बादल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के साथ करीब 10 पुलिस वाहन चलते हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर बलात्कार के आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया। बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार का कार्यकाल अब करीब चार महीने का रह गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का समय पूरा होने के बाद जिम्मेदार लोगों को ढूंढना मुश्किल हो जाएगा। अकाली दल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना अकाली दल अध्यक्ष ने पंजाब के विकास कार्यों का श्रेय अपनी पार्टी को देते हुए कांग्रेस सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा खत्म करने और बेअदबी के दोषियों को गिरफ्तार करने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। चन्नी सरकार पर भी उन्होंने कोई बड़ा बदलाव न करने का आरोप लगाया। बादल ने कहा कि आप सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है और प्रदेश में हत्या व लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर दिल्ली के नेताओं को खुश करने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *