![]()
जांजगीर-चांपा में जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी बनने के बाद बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के करीब ढाई साल के कार्यकाल में सामने आए मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने और जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सहप्रभारी और राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ ने कहा कि स्कूलों, शिक्षक भर्ती और सरकार की नीतियों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाया जाएगा। इसके अलावा बिजली के बढ़ते बिल और महंगाई को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे। नेताओं ने कहा कि शक्कर, दाल, खाद्य तेल समेत रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। जनता को आंदोलन से जोड़ने पर जोर बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाएगी। पार्टी लोगों को आंदोलन से जोड़ेगी और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की अगुवाई करेगी। जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर हर महीने बैठकें संगठन को मजबूत करने के लिए जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर हर महीने बैठकें करने के निर्देश दिए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष को जिला मुख्यालय के बजाय अलग-अलग ब्लॉकों में बैठकें करने के लिए कहा गया। इसका उद्देश्य नए लोगों, युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना है। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान बैठक में कांग्रेस संगठन को विस्तार देने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज को मजबूती से उठाने की रणनीति बनाई गई। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार जनता के बीच जाएगी।
Source link
महंगाई-जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस:नई कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मजबूत करने और जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति
