Headlines

महम में चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना:शटर तोड़कर चुराया कैश; पूरी वारदात CCTV में कैद




रोहतक के महम शहर में देर रात अज्ञात चोरों ने पुलिस चौकी के ठीक पीछे स्थित चार दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने तीन दुकानों से नकदी चुराई, जबकि एक दुकान का शटर तोड़ने में असफल रहे। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरों ने लोहे की रॉड से दुकानों के शटर को उकसाकर अंदर प्रवेश किया। गोहाना मोड़ पर स्थित शर्मा किरयाना स्टोर से गल्ले में रखे 6 हजार रुपए नकद चुराए गए। वहीं, गोहाना रोड पर गणपति रसगुल्ला स्टोर से लगभग 30 हजार रुपए कैश गायब मिले। चोरों ने गोहाना रोड पर ही मामन की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने एक चाय की दुकान का शटर तोड़ा, जहां से मात्र 200 से 250 रुपए कैश मिले। सीसीटीवी में दिखी गतिविधि गणपति रसगुल्ला स्टोर के मालिक सचिन ने बताया कि रविवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो शटर ऊपर उठा हुआ था। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरों की सभी गतिविधियां स्पष्ट रूप से कैद हो गई हैं, जिससे उनकी पहचान आसानी से की जा सकती है। पुलिस ने टीम गठित की महम पुलिस चौकी इंचार्ज बजे सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। उन्होंने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *