Headlines

महाराष्ट्र, कर्नाटक में फरारी काट रहा था हत्या का आरोपी:पुलिस को दोस्त के घर आने की मिली थी सूचना, दबिश देकर इनामी बदमाश को दबोचा




जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 1 साल से फरार चल रहे आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक में फरारी काट रहा था। पुलिस को उसके अपने दोस्त के घर आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी और आरोपी को मौके से दबोच लिया। टॉप-10 बदमाशों में शामिल प्रकाश मेघवाल (23) पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी हत्या की वारदात के बाद से महाराष्ट्र और कर्नाटक में भेष बदलकर फरारी काट रहा था। 4 सितंबर को उसके घर में एक सामाजिक कार्यक्रम होना था, जिसमें शामिल होने के लिए वह वापस क्षेत्र में आने वाला था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही आरोपी को पकड़ा लिया। लाठी, डंडों और सरियों से हमला कर की थी हत्या मामला 21 जुलाई 2025 का है। सेवकी खुर्द निवासी रामूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा महीपाल सालवा कलां में मोबाइल की दुकान चलाता था। रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर अपने साथी सुनील के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। सालवा कलां से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने बाइक रोक ली और लाठी, चाकू व लोहे की रॉड से महीपाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महीपाल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दोस्त के घर छुपने जा रहा था, पुलिस ने किया पीछा पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन प्रकाश पुत्र जोराराम मेघवाल, निवासी झालामलिया, भोपालगढ़ लगातार फरार चल रहा था। दोस्त के घर फरारी काटने जा रहा था बदमाश थानाधिकारी राजूराम काला ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि प्रकाश अपनी बाइक से क्षेत्र में स्थित एक दोस्त के घर फरारी काटने जा रहा है। इस पर थानाधिकारी राजूराम काला के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसका पीछा किया और उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में SI मानाराम, कांस्टेबल मनीष, रिछपालसिंह (विशेष भूमिका), सुरेन्द्रसिंह, रमेश और नेमाराम शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *