![]()
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने जिले में तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 190 नशीली गोलियां और 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पहली कार्रवाई थाना धर्मकोट पुलिस ने 30 अगस्त को गांव अम्मीवाला क्षेत्र में की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव लोहगढ़ निवासी जिंदर सिंह को गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 75 नशीली गोलियां बरामद हुईं। कार्रवाई थाना प्रभारी वीरपाल कौर के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारी बोले- नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा दूसरी कार्रवाई थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने गांव मलियां वाला क्षेत्र में की। पुलिस ने गश्त के दौरान सरकार पत्ती चड़िक निवासी बलवंत सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 100 नशीली गोलियां बरामद हुईं। कार्रवाई एसआई सरताज सिंह के नेतृत्व में हुई। वहीं, थाना कोट ईसे खां पुलिस ने जीरा-मोगा रोड पर सैम पुल, गांव बलखंडी के पास नाकाबंदी के दौरान गांव चिराग शाह वाला निवासी लखा सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और 30 नशीली गोलियां बरामद हुईं। कार्रवाई एसआई रमणदीप सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मोगा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:3 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 190 नशीली गोलियां और 15 ग्राम हेरोइन बरामद
