Headlines

महिला को खेत में जहरीले जीव ने काटा, मौत:परिवार अंधविश्वास के चक्कर में झाड़-फूंक कराता रहा, शरीर में फैला जहर




अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के बूचपुरी गांव में गुरुवार शाम खेत में आवारा पशुओं को भगाने गई 50 साल की महिला को जहरीले जीव ने काट लिया। परिवार के लोग पहले अंधविश्वास के चक्कर में आकर झाड़-फूंक कराते रहे। जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो सरकारी हॉस्पिटल लेकर भागे। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिवार को शक है कि काटने वाला जीव सांप भी हो सकता है। लेकिन स्पष्ट नहीं देखा गया। पशु भगाने गई थी खेत, अचानक चीख उठीं कमला देवी जानकारी अनुसार, बूचपुरी निवासी शिवराम मीणा की पत्नी कमला देवी (50) गुरुवार शाम खेतों में गए आवारा मवेशियों को भगाने के लिए घर से निकली थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक किसी जहरीले कीड़े ने उनके पैर में डंक मार दिया। डंसते ही कमला देवी के शरीर में जहर फैलने लगा और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घटना के तुरंत बाद परिजन प्राथमिक इलाज या हॉस्पिटल ले जाने के बजाय उन्हें गांव के ही एक मंदिर में झाड़-फूंक कराने ले गए। कई घंटे वहीं खराब हो गए। तब तक पूरे शरीर में जहर फैल गया। जब कमला देवी अचेत होने लगीं, तब परिजन घबराकर देर रात अलवर जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रात करीब 10 बजे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की अपील: अंधविश्वास जानलेवा, तुरंत पहुंचे अस्पताल राजीव गांधी अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, महिला की मौत का बड़ा कारण समय पर सही इलाज न मिलना और झाड़-फूंक में हुई देरी है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि सांप या किसी भी जहरीले जीव के काटने पर झाड़-फूंक या टोने-टोटके के चक्कर में न पड़ें, मरीज को सीधे नजदीकी अस्पताल लाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *