Headlines

महिला को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप:व्हाट्सएप पर मिला फर्जी VIDEO; शाजापुर में तीन आरोपियों पर केस




शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में एक महिला का डीपफेक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो दिखाकर काम करने का बनाया दबाव पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर फरीयाद पिता मुन्ना, सलमान पिता इस्माईल और सलमान पिता रफीक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 20 जुलाई की दोपहर मुख्य आरोपी फरियाद उसके घर पहुंचा था। फरियाद ने महिला से कहा कि उसके पास उसका वीडियो है। जब महिला ने वीडियो देखने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे अपने साथ काम करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने वीडियो को महिला के नाम से पूरे गांव में वायरल करने की धमकी दी। घर के बाहर खड़े होकर करते थे परेशान शिकायत में पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी सलमान पिता इस्माईल और सलमान पिता रफीक भी अक्सर उसके घर के सामने खड़े होकर अशोभनीय इशारे करते थे। 28 जुलाई को तीनों आरोपी फिर घर पहुंचे। विरोध करने पर फरियाद ने कथित तौर पर कहा कि वीडियो उसके नाम से वायरल कर दिया गया है और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। व्हाट्सएप पर मिला महिला के नाम से फर्जी वीडियो महिला के पति ने बाद में गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल वीडियो देखा। जांच में सामने आया कि वीडियो में महिला जैसी शक्ल दिखाई दे रही थी, लेकिन वह पीड़िता का वास्तविक वीडियो नहीं था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किसी अन्य महिला के वीडियो को पीड़िता के नाम से वायरल कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज मक्सी थाना पुलिस ने फरियाद, सलमान पिता इस्माईल और सलमान पिता रफीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मक्सी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 79, 75(2), 78(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *