Headlines

डिप्टी मेयर ने डॉग बाइट का मुद्दा उठाया:मेयर बोलीं- आजकल कुत्तों से ज्यादा इंसान काट रहे है; वीडियो सामने आया




कोटा में राष्ट्रीय दशहरा मेला के आयोजन को लेकर संभागीय आयुक्त कार्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डिप्टी मेयर विवेक राजवंशी ने आवारा कुत्तों का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा-“आजकल लोगों को कुत्ते बहुत काट रहे हैं, उनका भी देखना पड़ेगा। इस पर जवाब देते हुए मेयर अनुसुईया गोस्वामी ने हंसते हुए टिप्पणी की। उन्होंने कहा- आजकल लोग ज्यादा काटते हैं, बेचारे कुत्तों की कहां औकात?” आवारा कुत्तों के गंभीर मुद्दे पर डिप्टी मेयर और मेयर के बीच बात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मेयर बोलीं-लोग ज्यादा काटते हैं, बेचारे कुत्तों की कहां औकात?” समीक्षा बैठक के दौरान मेले में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा चल रही थी। इस बीच डिप्टी मेयर विवेक राजवंशी ने आवारा कुत्तों का मुद्दा उठाया था। उनके पास बैठे कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने भी डिप्टी मेयर की बात का समर्थन किया था और पूछा कि कुत्ते क्या कह रहे हैं। इसके जवाब में पास ही बैठीं मेयर अनुसुईया गोस्वामी ने हंसते हुए टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ये शहर की बात कर रहे हैं। आजकल लोग ज्यादा काटते हैं, बेचारे कुत्तों की कहां औकात?” मेयर की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े, यहां तक कि कलेक्टर पीयूष समारिया, सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम और निगम आयुक्त ओपी मेहरा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
डर के साये में जी रहे शहर के लोग डिप्टी मेयर का उठाया गया यह मुद्दा भले ही बैठक में हंसी का विषय बन गया हो लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि स्ट्रीट डॉग शहर की एक बड़ी समस्या बन चुका हैं। इनकी वजह से लोगों का पैदल चलना और सुबह की सैर पर निकलना तक असुरक्षित हो गया है। कलेक्ट्रेट जैसे अति-सुरक्षित सरकारी परिसरों से लेकर स्कूलों और कॉलोनियों तक, हर जगह कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *