![]()
हरियाणा के महेंद्रगढ़ पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी और लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है। डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि बाघोत निवासी प्रवीण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 19 जुलाई 2026 की सुबह वह मोटरसाइकिल से गांव बाघोत से कनीना जा रहा था। बाघोत-सिहोर रोड पर सामने से आई एक बोलेरो ने कथित रूप से उसकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। लोहे के पाइप से किया था हमला शिकायत के अनुसार, इसके बाद बोलेरो सवार आरोपियों ने उसका पीछा कर रास्ता रोक लिया और लोहे की पाइप तथा लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर थाना पुलिस ने किया था मामला दर्ज घायल प्रवीण को पहले सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर कनीना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी पर राजस्थान में लूट का मामला जांच के दौरान सीआईए महेंद्रगढ़ ने गांव बाघोत निवासी आरोपी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसके खिलाफ राजस्थान में लूट का एक मामला भी दर्ज है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
महेंद्रगढ़ में मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार:बोलेरो गाड़ी और लोहे की पाइप बरामद, राजस्थान में भी लूट का मामला
