![]()
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी युगल किशोर रजक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी नाबालिग पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने 25 जून को चारामा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 24 जून की सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत जांच शुरू की। पुलिस ने 28 जून को नाबालिग को बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया दुष्कर्म का आरोप पीड़िता से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि आरोपी युगल किशोर रजक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 87, 64(2)(ड), 64(1), 65(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी। दो महीने से फरार था आरोपी पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी युगल किशोर रजक, निवासी कंडेल, थाना चारामा, फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। आखिरकार 21 अगस्त को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।
Source link
स्कूल जाने निकली नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक:चारामा में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं
