मिर्जापुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मना:नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने शिव मंदिर में पूजा कर बांटे मिष्ठान




मिर्जापुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन शुक्रवार शाम को मिर्जापुर में मनाया गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने फतहा घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन और आरती की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण भी किया गया। विधायक रत्नाकर मिश्र ने भगवान भोलेनाथ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने राजनाथ सिंह को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति, ऊर्जा और सफल नेतृत्व प्रदान करने की प्रार्थना की। मिश्र ने कहा कि राजनाथ सिंह का सार्वजनिक जीवन देशहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा है, और उनके नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था सशक्त हुई है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी रक्षा मंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने राजनाथ सिंह के राष्ट्र के प्रति योगदान की सराहना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम व्यवस्थापक शरद कुमार सरोज, सभासद प्रतिनिधि शशिधर साहू, कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा नगर मंत्री पूर्वी निशांत दुबे, सभासद सतीश उपाध्याय, सभासद अमित मिश्र, पूर्व नगर मंत्री पूर्वी त्रिलोकी विश्वकर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक नारायण प्रजापति एवं आशीष दुबे, बूथ अध्यक्ष जय सिंह, शिवा साहू, फागू लाल गुप्ता, विजय वर्मा, ऋतुराज जायसवाल, उमाशंकर विश्वकर्मा, दशरथ चौहान, राम चौहान, दिलीप जायसवाल, जीतू लाल बिंद, विकास कुमार शाहू, टाइगर वर्मा, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *