Headlines

मुंगेर में 5 देसी पिस्टल और 10 मैगजीन जब्त:बरियारपुर पुलिस ने तस्कर को पकड़ा, सदर डीएसपी ने पुष्टि की




मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच देसी पिस्टल, दस मैगजीन, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस मामले में हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 9 जुलाई को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक युवक ग्लैमर मोटरसाइकिल (BR09BB8513) से भागलपुर की ओर से एनएच-80 मार्ग होते हुए मुंगेर की तरफ अवैध हथियार लेकर आ रहा था। एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन इस सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। बरियारपुर रेलवे चेकपोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, चालक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान मो. सदाकत अंसारी उर्फ करकू के रूप में हुई। वह मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर पोस्ट, कल्याणचक निवासी स्व. आताउर अंसारी का पुत्र है। बाइक की तलाशी लेने पर उसके हैंडल में बने गुप्त स्थान से पांच देसी पिस्टल (मैगजीन सहित) और पांच अतिरिक्त मैगजीन बरामद किए गए। हथियार भागलपुर निवासी प्रसादी से लिए पुलिस पूछताछ में सदाकत ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार भागलपुर के नाथनगर निवासी प्रसादी से लिए थे और उन्हें मुंगेर पहुंचाना था। उसने यह भी बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह निवासी मो. सुल्तान ने उसे इस काम के लिए तैयार किया था। शुरुआत में प्रति पिस्टल 400 रुपये देने की बात हुई थी, जबकि पांच पिस्टल की खेप लाने पर कुल दो हजार रुपये देने का आश्वासन दिया गया था। बाइक में पेट्रोल भरवाने का खर्च भी मो. सुल्तान ही उठाता था। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि वह पहले हैदराबाद में मजदूरी करता था और वर्तमान में कल्याणचक में किराना दुकान चलाता है। बरियारपुर तीनबटिया चौक पर पुलिस ने दबोचा

लगभग एक सप्ताह पहले भी वह मो. सुल्तान के लिए हथियार की एक खेप पहुंचा चुका था। रविवार को सीताकुंड हटिया बाजार में मो. सुल्तान से मुलाकात के बाद वह दूसरी बार भागलपुर से हथियार लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बरियारपुर तीनबटिया चौक के पास पुलिस ने उसे धर दबोचा।

इस मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या-104/26 दर्ज किया गया है। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *