![]()
नाथद्वारा के क्रीमसम पार्क में श्रीनाथ माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से हरियालो सावन उत्सव लहरिया का आयोजन किया गया। उत्सव में 50 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में शामिल होकर सावन और तीज के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन के लिए विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। संजू देवपुरा, चंद्रकांता साड़ा और मंजुला हेड़ा ने गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किए। मिसेज सावन प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 35 वर्ष से कम और अधिक आयु वर्ग में आयोजित ‘‘मिसेज सावन’’ प्रतियोगिता रही। इसमें महिलाओं के श्रृंगार, पारंपरिक पहनावे, व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता के आधार पर ‘‘मिसेज सावन’’ एवं ‘‘लहरिया क्वीन’’ का चयन किया गया। समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा राठी विशिष्ट अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज गट्टानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्रीनाथजी की पावन नगरी में ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज की महिलाओं को एकजुट करने के साथ आपसी प्रेम और उत्साह बढ़ाते हैं। आयोजन में मंडल की संरक्षक प्रेम बिरला, अध्यक्ष पुष्पा इनाणी, सचिव रेणु सोमानी और जिला संयोजिका श्वेता चोलिया सहित कार्यकारिणी की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पिछले आठ दिनों से चल रही थीं। कार्यक्रम का समापन संगीत, नृत्य और सावन तीज, हरियाली तीज एवं रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ हुआ।
Source link
मिसेज सावन और लहरिया क्वीन प्रतियोगिता:50 से ज्यादा महिलाओं ने लिया भाग, सावन महोत्सव में लहरिया पहन कर आई महिलाएं
